अडाणी ने 4 उत्तराधिकारी चुने, इनमें 2 बेटे, 2 भतीजे
अडाणी ग्रुप के संस्थापक व अध्यक्ष 64 वर्षीय गौतम अडाणी अपने कारोबारी साम्राज्य की बागडोर चार पारिवारिक सदस्यों की एक चुनिंदा टीम को सौंपेंगे।
इस टीम में उनके दो बेटे करण और जीत तथा दो भतीजे प्रणव और सागर शामिल हैं। इन्हें पूर्ण नियंत्रण कब सौंपा जाएगा, यह अभी तय नहीं है।
अडाणी ने फॉर्च्यून इंडिया से विशेष बातचीत में कहा, ‘अगली पीढ़ी को नेतृत्व विरासत में नहीं मिलता है। उन्हें इसे हासिल करने की जिम्मेदारी विरासत में मिलती है।’
भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड अडाणी ग्रुप की एक दर्जन कंपनियों का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। व्यक्तिगत संपत्ति करीब 10.11 लाख करोड़ रुपए है।
अक्टूबर में आई फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी तीन साल बाद फिर नंबर-1 बने थे। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ (11,270 करोड़ डॉलर) आंकी गई है।
पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति ₹1.99 लाख करोड़ (2,070 करोड़ डॉलर) बढ़ी है। डॉलर के लिहाज से वे इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी भी रहे। हालांकि उनकी संपत्ति अब भी उनके 2022 के ₹14.43 लाख करोड़ रुपए (15,000 करोड़ डॉलर) के शिखर से नीचे है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर खिसक गए। उनकी संपत्ति ₹1.80 लाख करोड़ रुपए घटकर ₹8.3 लाख करोड़ रुपए रह गई। फोर्ब्स के मुताबिक विभिन्न कारोबारों में मार्जिन पर दबाव का असर रिलायंस के शेयरों पर पड़ा है।
और भी कारोबार की खबरें
और देखें
शेयर बाजार में सेंसेक्स आज 1300 अंक चढ़कर 82,400 के पार पहुंचा
6 घंटे पहले
ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि'
03 नवम्बर 2026
सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार ,:निफ्टी 250 अंक ऊपर 23,300 पर
02 नवम्बर 2026
गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
30 अक्टूबर 2026
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
29 अक्टूबर 2026
भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 4.34 अरब डॉलर रहा
28 अक्टूबर 2026