It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पत्नी के सामने शादीशुदा महिला से रेप, फोटो खींच धर्म बदलने का डाला दबाव
By Lokjeewan Daily - 22-04-2024

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां रफीक नाम के एक शख्स पर आरोप है कि उसने एक शादीशुदा महिला का रेप किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं। रफीक ने महिला के साथ हैवानियत कर रहा था, उस वक्त उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी और पति का साथ दे रही थी। दरअसल, यह मामला जबरन धर्म परिवर्तन का है। रफीक की हैवानियत को पत्नी का साथ इसलिए मिला क्योंकि पीड़ित महिला दूसरे धर्म की है जिसे मुसलमान बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। 28 वर्षीय पीड़िता शादीशुदा है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि रफीक ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया। उसने उसकी आपत्तीजनक तस्वीरें लेकर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए ब्लैकमेल किया। आरोपी रफीक और उसकी पत्नी ने पीड़िता से कहा कि वो बुर्का पहने और माथे पर कुमकुम नहीं लगाए।

रफीक ने महिला के साथ पिछले साल यौन संबंध बनाए थे। इसके बाद रफीक और उसकी पत्नी ने महिला को ब्लैकमेल करके बेलगावी स्थित अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया। हैवान पति-पत्नी ने पीड़िता को हर बात मानने का दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रफीक ने उसे अपने पति को तलाक लेकर उसके साथ रहने को कहा था। रफीक ने ऐसा नहीं करने पर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें लीक करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन सातों आरोपियों के खिलाफ रेप सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे