It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
By Lokjeewan Daily - 19-09-2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज अपना संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

भाजपा ने राज्य के विकास और कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। भाजपा ने इस संकल्प पत्र के जरिए हरियाणा की जनता को रोजगार, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे में सुधार का वादा किया है।

संकल्प पत्र में विशेष रूप से युवा वर्ग और किसानों को ध्यान में रखते हुए रोजगार सृजन और कृषि सुधारों की योजनाओं पर जोर दिया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे