सोनिया गांधी की किताब में पीएम मोदी का भी जिक्र: कहा- हमारी भारत को लेकर सोच बिल्कुल अलग, कभी नहीं हुई बात
नई दिल्ली, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की नई किताब मंगलवार को उपलब्ध होने जा रही है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संपर्क से लेकर कांग्रेस सरकार में आपातकाल समेत कई मुद्दों का जिक्र किया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की किताब की चर्चाएं हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका संपर्क बेहद कम रहा है। उन्होंने बताया है कि पीएम मोदी जब सामने मिलते हैं, तो दूसरी तरफ देखने लगते हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नेता के सफर की तारीफ भी की है और कई मौकों पर आलोचना भी शामिल है। इस किताब में उन्होंने आपातकाल के दौर का भी जिक्र किया है। सोनिया गांधी ने लिखा, 'वह भारत के अपने विजन के लिए लड़ रहे थे और मैं अपने। जो वर्चस्व के खिलाफ हो, ऐसा भारत जो समावेश, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के लिए खड़ा हो। उसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था।'
मुलाकात को लेकर क्या लिखा
उन्होंने लिखा, 'आज तक भी। मेरा उनसे कोई वास्तविक संपर्क नहीं है। हम कभी कभी कुछ कार्यक्रमों में मिलते हैं, जैसे स्पीकर के चैंबर में।' उन्होंने कहा, 'वह जब भी मेरे सामने आते हैं, तो हम एक दूसरे को नमस्ते कहकर अभिवादन करते हैं। यह पहले के समय से अलग है, जहां अलग-अलग पार्टियों के नेता एक आत्मीयता से मिलते थे। वह दूसरी और देखते हैं, ताकि आंख न मिलानी पड़े।'
पीएम मोदी की तारीफ भी की
उन्होंने कहा, 'हमारे दौर के सत्ताधारी वर्ग को लेकर उनकी जो असहजता थी, उसे मैं भी अच्छी तरह समझने लगी थी। दिल्ली के किसी ड्राइंग रूम में राजनीतिक चर्चा के दौरान अक्सर मुझे भी असहजता महसूस होती थी। मुझे लगता था कि वहां जो राय रखी जा रही है, वह भारत की असलियत से बहुत दूर है।' उन्होंने कहा, 'वह निश्चित रूप से एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर संघ में ताकतवर बने थे।'
आपातकाल पर भी उठाए सवाल
उन्होंने आपातकाल लागू करने के फैसले को एक गलती करार दिया और कहा कि उनका मानना है कि उनकी सास एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी बाद में ऐसा ही महसूस हुआ था। यह भी लिखा है कि अगर संजय गांधी को 'नियंत्रण में' रखा गया होता तो आपातकाल लागू होने के बाद हुए नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।
उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि कई लोग इस बात पर हंसेंगे, लेकिन मेरा मानना है कि वह आपातकाल के दौरान अपनाए गए रास्ते को लेकर कभी सहज नहीं थीं। मुझे लगता है कि यह बात उन्हें भीतर ही भीतर परेशान कर रही थी।' ब्रिटिश दैनिक के अनुसार, सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी का आपातकाल लगाने का फैसला एक गलती थी और उनका मानना है कि उनकी सास को भी बाद में ऐसा ही महसूस हुआ था।
परिवार में मतभेद का दावा
सोनिया गांधी के मुताबिक, आपातकाल लगाने के फैसले को लेकर परिवार में मतभेद थे। उनके पति राजीव गांधी इस फैसले के खिलाफ थे और उन्होंने अपनी मां से अगले चुनाव तक इंतजार करने को कहा था। वहीं, उनके छोटे बेटे संजय गांधी ने आपातकाल लगाने पर जोर दिया था। अखबार के अनुसार, संजय गांधी ने परिवार के साथ एक रात्रिभोज के दौरान तर्क दिया था कि विपक्ष उनकी मां को बर्बाद कर देगा और कहा था, 'उन्हें रोकना ही होगा।' सोनिया गांधी के अनुसार, इस फैसले से परिवार के भीतर भी तनाव बढ़ गया था। राजीव गांधी ने अपनी मां से इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया
03 नवम्बर 2026
उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया
02 नवम्बर 2026
पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल
02 नवम्बर 2026
किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह की हालिया टिप्पणी को लेकर की उनकी आलोचना
29 अक्टूबर 2026
चक्रवात 'अर्नब' को लेकर अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
29 अक्टूबर 2026
त्योहारी सीजन में रैली से व्यापार चौपट हो जाएगा', व्यापारियों ने राहुल गांधी से की विरोध प्रदर्शन टालने की अपील
28 अक्टूबर 2026