मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई
  • राजस्थान को जल्द मिलेगा 3 हजार करोड़ का फंड:निकायों-पंचायतों में हो सकेगा डेवलपमेंट
  • राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा:रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
  • असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल
मनोरंजन

रामायणः पार्ट-1 ने 4 दिन में बनाया रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा कमाई

ल

लोकजीवन संवाददाता

11 नवम्बर 2026, 12:38 PM 2 मिनट में पढ़ें

रामायणः पार्ट-1 ने 4 दिन में बनाया रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा कमाई

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण के पार्ट-1 ने महज 4 दिनों में 507 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। महज 4 दिनों में ही ये इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है। जल्द ही ये अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म दृश्यम-3 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जो 574 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।

कलेक्शन ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 4 दिनों में भारत में ₹252.78 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹301.64 करोड़ रहा। वहीं, चौथे दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹507.20 करोड़ पहुंच गया है।

फिल्म ने भले ही 4 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है, हालांकि ये आंकड़ा पार करने के मामले में ये अब भी इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म धुरंधर-2 से पीछे है। इस फिल्म ने महज 3 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जबकि रामायणः पार्ट- 1 को 4 दिन लगे। इनके अलावा पुष्पाः द रूल और बाहुबली 2 भी सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शामिल हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें