मदद की मिसाल: डोनर नहीं मिला तो एमजीएच ब्लड बैंक पीआरओ ने किया एसडीपी दान
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती थ्रोम्बोसाइटोपेनिया से पीडि़त मरीज अनीत पत्नी मुकुटबिहारी का प्लेटलेट काउंट घटकर 15,000 रह जाने पर चिकित्सकों ने तुरंत सिंगल डोनर प्लेटलेट चढ़ाने की सलाह दी। मरीज का ब्लड ग्रुप ओ-नेगेटिव होने और समय पर एसडीपी डोनर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में महात्मा गांधी ब्लड सेंटर के जनसंपर्क अधिकारी अर्पित बाहेती ने खुद आगे आकर एसडीपी दान किया। यह उनका 46वां रक्तदान था। इससे पूर्व भी वे जरूरतमंदों के लिए 45 बार रक्तदान कर चुके हैं। एसडीपी दान के दौरान चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपक गोयल, डॉ. प्रतिभा शेखावत, डॉ. जया शेखावत, प्रभारी अधिकारी दिनेश चंद शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर नेमीचंद जैन, लैब टेक्नीशियन कमलेश मीणा व नारायण उपस्थित रहे और बाहेती का उत्साहवर्धन किया। अर्पित बाहेती ने कहा कि जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त या प्लेटलेट उपलब्ध कराना ही रक्तदान की सच्ची सार्थकता है। उन्होंने आमजन से नियमित रक्तदान और जरूरत पडऩे पर प्लेटलेट दान के लिए आगे आने की अपील की।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
मेजा नहर की दीवार टूटी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, दो दिन पहले ही प्रशासन ने सिंचाई के लिए खोला था पानी, क्षेत्रवासियों का आरोप-घटिया निर्माण
एक दिन पहले
सर्द रात में बजी ममता की घंटी, पालना गृह में मिली नन्ही परी को मिला दीया नाम
एक दिन पहले
रास्ते में तेज हुई प्रसव पीड़ा, 108 एम्बुलेंस में ईएमटी की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी
एक दिन पहले
छीपा बिल्डिंग के पास स्थित रेडीमेड शोरूम में आग से लाखों का नुकसान
एक दिन पहले
अजमेर की आनासागर झील में मिला भीलवाड़ा की लापता महिला का शव
12 नवम्बर 2026
हरणी के ओशो उपवन में चोरी, आश्रम में की तोडफ़ोड़, गैस सिलेंडर, पंखे सहित कई सामान ले गए चोर
12 नवम्बर 2026