देश की चिकित्सा शिक्षा में उपलब्धि: भीलवाड़ा की डॉ. अरुणा पंचारिया की दो पुस्तकों का विमोचन
भीलवाड़ा लोकजीवन। आरवीआरएस राजकीय मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा की प्रोफेसर डॉ. अरुणा पंचारिया द्वारा लिखित दो चिकित्सा पुस्तकों का विमोचन उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पैथोलॉजी सम्मेलन 'राजपाथकॉन' में हुआ। मुख्य अतिथि उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने पुस्तकों का विमोचन कर इस अकादमिक प्रयास को सराहा।
समारोह में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता गोयल और गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. नरेंद्र मोगरा बतौर अतिथि मौजूद रहे।
डॉ. पंचारिया की पहली पुस्तक ‘पल्स ऑफ पैथोलॉजी’ एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए और दूसरी ‘मास्टरिंग एमडी पैथोलॉजी’ पीजी छात्रों के क्लिनिकल डायग्नोसिस के लिए उपयोगी साबित होगी। एनएमसी व सीबीएमई पाठ्यक्रम पर आधारित ये पुस्तकें विद्यार्थियों में तार्किक सोच और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देंगी। इस उपलब्धि पर जिले के चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
पुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला, पुष्पवर्षा कर नागरिकों ने किया स्वागत
2 घंटे पहले
गांवों में आज चुन रहे ‘मुखिया’, दोपहर 12 बजे तक 41.31 प्रतिशत वोटिंग, फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
एक दिन पहले
काशीपुरी पीएचसी में जर्जर छत का प्लास्टर और पट्टी टूटी, टला बड़ा हादसा
एक दिन पहले
प्रभु श्रीराम के करुण विलाप से नम हुईं आंखें, राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला
एक दिन पहले
खाद्य सुरक्षा टीम ने रायला में 240 किलो मिठाई, रसगुल्ले, नमकीन व चाशनी करवाई नष्ट
एक दिन पहले
बड़ला चौराहे पर टला बड़ा हादसा, मिष्ठान भंडार में गैस लीकेज से भडक़ी आग
एक दिन पहले