शाहपुरा में दो सूने मकानों के ताले टूटे, 14 तोला सोना, 4.5 लाख नकदी और आधा किलो चांदी पार
भीलवाड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं और वे आमजन की खून-पसीने की कमाई पर लगातार हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला शाहपुरा की रामनगर कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक ही रात में मकान मालिक और किराएदार के घरों को निशाना बनाते हुए 30 लाख रुपये से अधिक का माल समेट लिया। जानकारी के अनुसार, बच्छखेड़ा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक पारस गोखरू शाहपुरा की रामनगर कॉलोनी में किराए से रहते हैं। रविवार रात वह अपनी बेटी को श्वास की दवा दिलाने सांगानेर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर रात करीब 12:37 बजे मकान में घुसे और दूसरी मंजिल के कमरों के ताले तोडक़र इत्मीनान से तलाशी ली। बदमाश घर से 14 तोला सोना, 4.50 लाख रुपये नकद और करीब आधा किलो चांदी चुरा ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने मकान मालिक राजेश धाकड़ के घर के दरवाजे भी तोड़ डाले और वहां से दो हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। महज 40 मिनट के भीतर दो घरों में हुई इस बड़ी चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस, स्नस्रु और रूह्रक्च की टीमें मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। लगातार हो रही चोरियों की वारदातों के कारण ग्रामीणों और शहरवासियों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था व रात्रि गश्त को लेकर गहरा असंतोष है। आमजन अब यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर इन बेखौफ चोरों का आतंक कब थमेगा और कब सुरक्षित महसूस करेगी जनता।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
59 मिनट पहले
यूआईटी में 200 करोड़ के भूखंड घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
एक घंटा पहले
करवा चौथ को लेकर बाजारों म मिट्टी के करवे और पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू
एक घंटा पहले
Video - नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे की कार पर पथराव, पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जलाने की कोशिश
एक घंटा पहले
गुलाबी ठंड के बीच भीलवाड़ा में सर्दी पर अल नीनो का साया, फरवरी से तपिश बढऩे की आशंका
2 घंटे पहले
Video - बनास नदी में डूबने से किसान की मौत, जंगली जानवरों के डर से भाग गहरे गड्ढे में गिरा
2 घंटे पहले