चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर सहित जिलेभर में चातुर्मास के दौरान पिछले चार महीनों से थमी मांगलिक कार्यों की रौनक अब फिर से लौटने वाली है। आगामी 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही भीलवाड़ा शहर और ग्रामीण अंचल में विवाह और अन्य शुभ कार्यों की अभूतपूर्व शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही बाजारों में भी भारी चहल-पहल, कपड़ा बाजार, सर्राफा और टेंट-कैटरिंग व्यवसाय में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी (देवशयनी) को भगवान श्री विष्णु चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसके चलते सभी मांगलिक कार्य थम जाते हैं। अब कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी ग्यारस के दिन भगवान के जागने के बाद से पुन: वैवाहिक आयोजनों का सिलसिला आरंभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवउठनी एकादशी को अबूझ सावा (स्वयंसिद्ध मुहूर्त) माना गया है, यानी इस दिन विवाह के लिए पंचांग में विशेष मुहूर्त दिखाने की आवश्यकता नहीं होती है।
नवंबर 2026 में विवाह के प्रमुख सावे
भीलवाड़ा के स्थानीय पंचांगीय गणना के अनुसार देवउठनी एकादशी के तुरंत बाद नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में विवाह के कई बेहतरीन और शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। 21 नवंबर शनिवार - तुलसी विवाह एवं सावा, 22 नवंबर रविवार, 23 नवंबर सोमवार, 24 नवंबर मंगलवार, 28 नवंबर शनिवार,
29 नवंबर रविवार को विवाह रहेंगे।
दिसंबर में मध्य माह तक रहेंगे 7 सावे
नवंबर के इन शुरुआती सावा के बाद, विवाह का यह सिलसिला दिसंबर महीने के पहले पखवाड़े में भी पूरे जोर-शोर के साथ जारी रहेगा। पंचांगीय गणना के अनुसार दिसंबर 2026 के शुरुआती दिनों में विवाह के कुल 7 प्रमुख सावे मिल रहे हैं। शहर के मैरिज गार्डन, बैंड-बाजे, हलवाई और घोड़ी वाले अभी से पूरी तरह बुक चल रहे हैं। 2 दिसंबर बुधवार, 3 दिसंबर गुरुवार, 4 दिसंबर शुक्रवार,
5 दिसंबर शनिवार, 6 दिसंबर रविवार, 11 दिसंबर शुक्रवार, 12 दिसंबर शनिवार को दिसंबर माह की अंतिम विवाह तिथि रहेगी।
16 दिसंबर से खरमास, जनवरी में गूंजेंगी शहनाइयां
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 16 दिसंबर 2026 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास (मलमास) आरंभ हो जाएगा, जो मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी 2027 तक रहेगा। इस एक महीने की अवधि में भीलवाड़ा सहित पूरे संभाग में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार शादियों और अन्य वैवाहिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। ऐसे में जिन परिवारों के यहां इस सीजन शादियां हैं, वे दिसंबर की 12 तारीख तक के इन सीमित सावोंं में ही अपनी तैयारियां पूरी करने में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
5 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
5 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
5 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
5 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
5 घंटे पहले
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
एक दिन पहले