It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राज्यपाल और सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
By Lokjeewan Daily - 14-10-2024

जयपुर,। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान के पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्री ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यसभा सांसद रहते हुए पिलानिया ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। पूर्व पुलिस महानिदेशक के रूप में उनकी सेवा भी पुलिस कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे