It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विद्युत प्रसारण निगम के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, राज्य सरकार के समान बोनस मिलेगा
By Lokjeewan Daily - 17-10-2024

जयपुर । राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर बोनस दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में प्रसारण निगम द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।

प्रसारण निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया की प्रसारण निगम के कर्मचारियों को जो पे-मैट्रिक्स के पे लेेवल एल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे है, उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है। तदर्थ बोनस कि गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रूपये तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। तदर्थ बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। तदनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रूपये तदर्थ बोनस देय होगा। जिसमें से 75 प्रतिशत राशि नकद तथा 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के जीपीएफ सैब खाते में जमा की जाएगी।

अन्य सम्बंधित खबरे