
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फायरिंग में प्रयोग की गई एक पिस्टल को भी सीज किया है। देर रात डीसीपी ने खोह नागोरियान थाने के एसआई भवानी सिंह को थाने से हटा कर डीसीपी ईस्ट कार्यालय में लगा दिया हैं।
डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने होने पर दोनों पक्षों ने पहले एक दूसरे पर पथराव किया। इसके बाद बाहर से बदमाशी करने आए दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान किसी को चोट नहीं आई हैं। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों में दो बदमाशों को पकड़ा उस के बाद रात को कई जगहों पर दबिश देकर दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीमें अभी-भी इस वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही है।
बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई हैं जो बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर रेड कर रही हैं। गिरफ्तार एक बदमाश से हथियार बरामद किया गया हैं। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही हैं। वहीं डीसीपी ने बताया कि घटना को लेकर जांच अधिकारी भवानी सिंह के बारे में कुछ जानकारी मिली जिस के बाद भवानी सिंह को थाने से हटा कर उन्हें डीसीपी ईस्ट कार्यालय में लगाया गया हैं। इस संबंध में भी सीनियर अधिकारी से मामले की जांच कराई जा रही है।
SI भर्ती-2021 पर हाईकोर्ट की अंतिम मुहर : रद्द रहेगी पूरी भर्ती प . . .
2026-04-04 18:06:37
रेलवे परिसंपत्ति, प्रमुख सड़कों और चारागाह भूमि में वृक्षारोपण करे . . .
2026-04-04 18:02:53
SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल . . .
2026-04-03 17:19:24
जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मा . . .
2026-04-04 18:15:14
पत्नी की हत्या कर शव के पास रातभर बैठा रहा:पति ने चाकू से गला रेत . . .
2026-04-04 18:12:20
मुख्य सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, अब अर्ली वार्निंग और . . .
2026-04-03 17:24:40