It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के अगुआई में निकाली जा रही इस यात्रा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स तिरंगा लेकर चल रहे हैं। दो पैराग्लाइडर आसमान में तिरंगा लेकर यात्रा के साथ चल रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुईं हैं।
यात्रा में नगर निगम ग्रेटर की 6 फॉग वाटर मशीनें लगाई गई हैं, जो लोगों पर पानी की बौछार कर रही हैं, ताकि उनको गर्मी से राहत मिल सके।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- ये नया भारत है। अभी हमारे देश के दुश्मनों ने केवल भारतीय सेना का सामना किया। हम सब को अगर हथियार मिलेंगे तो पाकिस्तान समझ सकता है कि उसका क्या हाल होगा।
तिरंगा यात्रा से पहले राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा- हम तिरंगे लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा से जुड़कर भारत को मजबूत करने में योगदान करें। जो भी महिलाएं इस यात्रा में शामिल हो रही हैं। वो लाल साड़ी पहनकर पहुंची हैं। इससे ये संदेश देना चाहते हैं कि जो सिंदूर मिटाएगा, मिट्टी में मिल जाएगा।
यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री राठौड़ पिछले कई दिनों से जुटे थे। शनिवार को उन्होंने यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद किया और उनको तिरंगा वितरित किया।
कोरोना से फिलहाल चिंतित होने की जरूरत नहीं - राजस्थान के स्वास्थ् . . .
2025-05-25 19:09:34
पेपर लीक कर पास हुई महिला वनरक्षक समेत तीन गिरफ्तार . . .
2025-05-23 13:07:11
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बीकानेर दौरा : प्रधानमंत्री नरेन्द् . . .
2025-05-22 18:02:58
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जयपुर में तिरंगा यात्रा . . .
2025-05-25 19:04:10
जयपुर जंक्शन :मानसरोवर, सोडाला और सिविल लाइंस के यात्रियों के लिए . . .
2025-05-23 13:10:21
जयपुर-पुणे फ्लाइट बिना सूचना के रद्द:सुबह 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे य . . .
2025-05-23 13:03:07