It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बाल दिवस पर लगी कार्टून–सुपरहीरो की आकर्षक प्रदर्शनी
By Lokjeewan Daily - 14-11-2025

बाल दिवस के अवसर पर खजाना महल म्यूजियम में बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर म्यूजियम में कार्टून फिगर्स और सुपरहीरो थीम पर आधारित अनोखी प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे बच्चे और अभिभावक खूब पसंद कर रहे हैं।

खजाना महल म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि म्यूजियम को परिवार के हर सदस्य के लिए मनोरंजन और ज्ञान का समन्वय बनाकर तैयार किया गया है। यहां पत्थर और ज्वैलरी की यात्रा के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ कई सांस्कृतिक और एडवेंचर गतिविधियां भी होती हैं।

बच्चों के लिए पपेट शो, राजस्थानी नृत्य प्रदर्शन, पॉटरी वर्कशॉप, मैजिक शो, जिप लाइन राइड आकर्षण का केन्द्र रहे। इसके अलावा म्यूजियम में कई अनोखी और दुर्लभ चीजें भी प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें दुनिया की सबसे बड़ी अंगूठी, राम सेतु के तैरते पत्थर, कोहिनूर हीरे की प्रतिकृति, उल्का पिंड शामिल है।

अन्य सम्बंधित खबरे