It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अरुण कुमार हसीजा होंगे राजसमंद के नए कलेक्टर
By Lokjeewan Daily - 23-06-2025

राजसमंद लोकजीवन।  जिले के नए कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा होंगे। हसीजा वर्तमान में आयुक्त नगर निगम हेरिटेज जयपुर एवं अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी जयपुर के पद पर कार्यरत थे। हसीजा जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा जगह पदभार  संभालेंगे। जिला कलेक्टर असावा का राजसमंद कलेक्टर से संयुक्त शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर में तबादला हो गया है। राज्य सरकार ने रविवार को देर रात बड़ा प्रशासनिक फिर बदल में 62 आईएएस अफसरों तबादला सूची जारी की जिसमें अरुण कुमार हंसीजा को  राजसमंद जिला कलेक्टर पद स्थापित किया गया है। 1997 बेंच के आरएएस अफसर से वर्ष 2014 में आईएएस पद पर क्रमोन्नत होने वाले अरुण कुमार हंसीजा जन्म 9 फरवरी 1969 चित्तौडग़ढ़ हुआ है। हसीजा  मैथेमेटिक्स और मैथमेटिक्स में ग्रेजुएट है। इसके पहले हसीजा उदयपुर यूआईटी में सचिव पद पर सितंबर 2019 से अप्रैल 2022 तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे