It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों ने बुधवार को रणनीतिक चुनौतियों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थितियों की व्यापक समीक्षा की और एक स्वतंत्र, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत के अपने साझा उद्देश्य पर जोर दिया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारत दौरे पर आए उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्लेस ने अपनी व्यापक वार्ता में आपसी विश्वास, समझ और साझा हितों के आधार पर भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लागू करने का भी संकल्प व्यक्त किया।
संसदीय चुनावों में पूर्ववर्ती स्कॉट मॉरिसन के रूढ़िवादी गठबंधन को हराकर पिछले महीने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की मध्य-वाम लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह ऑस्ट्रेलिया से भारत की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।सिंह ने ट्वीट किया, “ऑस्ट्रेलिया भारत का घनिष्ठ और विश्वसनीय भागीदार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमारी घनिष्ठ साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक है।”
उन्होंने बातचीत को “शानदार” करार दिया। मीडिया के लिये जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग की संभावनाएं तलाशने के अलावा सामरिक चुनौतियों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसमें कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने वर्तमान रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की, जो कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद बढ़ती रही है।
विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन . . .
2022-08-09 15:47:13
राजस्थान में खेलों का महाकुंभ: 30 लाख खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में . . .
2022-08-09 13:22:28
बसपा से कांग्रेस में आए विधायक वाजिब और यादव को मिली सियासी नियुक . . .
2022-08-09 13:07:55
वरिष्ठ पत्रकार शर्मा को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम . . .
2022-08-09 15:46:17
जयपुर में आयकर छापे में 150 करोड़ की ब्लैकमनी मिली . . .
2022-08-09 13:16:19
पुलिस ने चित्रकूट में चल रहे फर्जी ‘सब-रजिस्ट्रार’ कार्यालय का कि . . .
2022-08-09 13:13:20