
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के वाहक नहीं होते, बल्कि वे नैतिकता, विवेक और संवेदनशीलता के मार्गदर्शक भी हैं। उनकी शिक्षाएँ पीढ़ियों को प्रभावित करती हैं और उनके व्यक्तित्व से निकलने वाली रोशनी दूर-दूर तक फैलती है।उन्होंने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार तकनीकी दुनिया में शिक्षक ही वह संतुलन हैं जो ज्ञान और संस्कार की नदियों को सूखने नहीं देते।
शिक्षक बच्चों को आज से जोड़कर भविष्य तक पहुँचाने वाले पुल हैं। इसलिए इस अवसर पर केवल शिक्षक का सम्मान करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संदेश को जीवन में उतारना भी आवश्यक है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि गुरु-परंपरा ने हमें यह सिखाया है कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक और समाज को उज्ज्वल बनाने का माध्यम है। शिक्षक दिवस पर हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाने और शिक्षकों की भूमिका को और सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14