
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बुधवार को 12 पैसे टूटकर 88.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर नई संभावनाओं और अमेरिका में लंबे समय से जारी ‘शटडाउन’ के समाधान की उम्मीदों ने निचले स्तर पर घरेलू मुद्रा को समर्थन दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.61 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 88.56 प्रति डॉलर के उच्च और 88.66 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।
अंततः यह 88.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.50 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.58 पर आ गया।
SI भर्ती-2021 पर हाईकोर्ट की अंतिम मुहर : रद्द रहेगी पूरी भर्ती प . . .
2026-04-04 18:06:37
रेलवे परिसंपत्ति, प्रमुख सड़कों और चारागाह भूमि में वृक्षारोपण करे . . .
2026-04-04 18:02:53
SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल . . .
2026-04-03 17:19:24
जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मा . . .
2026-04-04 18:15:14
पत्नी की हत्या कर शव के पास रातभर बैठा रहा:पति ने चाकू से गला रेत . . .
2026-04-04 18:12:20
मुख्य सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, अब अर्ली वार्निंग और . . .
2026-04-03 17:24:40