मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
राजस्थान

CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीराज चुनावों के चलते हुआ फेरबदल

ल

लोकजीवन संवाददाता

29 सितम्बर 2026, 01:13 PM 2 मिनट में पढ़ें

CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव,  पंचायतीराज चुनावों के चलते हुआ फेरबदल

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आगामी अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर CET समेत पांच प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम (Exam Calendar) की घोषणा कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी भ्रम में न रहें और नए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें। इन परीक्षाओं में कुल मिलाकर 50 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। संशोधित परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम
बोर्ड द्वारा जारी नए कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं का नया शेड्यूल इस प्रकार है:

टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती-2026 (32 विषय): इस भर्ती के तहत 32 विभिन्न विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की तिथियों में 17 नवंबर, 7, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 शामिल हैं। कुछ तिथियों पर परीक्षा एकल पारी में तथा कुछ पर दो पारियों में होगी। इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), टैबलेट बेस्ड टेस्ट या OMR पैटर्न का उपयोग किया जा सकता है।
समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकंडरी स्तर-2026: इस महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में संपन्न होगी।
समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर-2026: स्नातक स्तर की CET परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। इसमें 16 व 17 जनवरी को परीक्षा दो पारियों में और 18 जनवरी को एक पारी में होगी।
प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025: इस भर्ती की परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 को एक ही पारी में आयोजित की जाएगी।
कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) संयुक्त सीधी भर्ती-2026: यह परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 के बीच प्रतिदिन एक पारी में संपन्न होगी।
अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में 23 जून और 1 जुलाई 2026 को जारी कैलेंडर में प्रशासनिक कारणों (पंचायतीराज चुनाव) से यह संशोधन किया गया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से अपील की गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और संशोधित तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी अध्ययन योजना तैयार करें।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें