नानी-नाती पर जानलेवा हमले के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
भीलवाड़ा लोकजीवन। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (महिला उत्पीडऩ) के विद्वान न्यायाधीश ने करीब पांच साल पुराने एक दिल दहला देने वाले मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने बनेड़ा कस्बे में एक घर में घुसकर महिला और उसकी नौ वर्षीय नाती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी आबिद हुसैन उर्फ बल्लू निवासी प्रतापनगर चित्तौडग़ढ़ को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर कुल 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बनेड़ा के घाटी के बालाजी रोड निवासी नरेंद्र पुत्र रमेश सांसी ने 15 जुलाई 2021 को थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जुलाई 2021 की रात को उनकी माँ गुरगुल और नौ वर्षीय भानजी तनीषा घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश (आबिद हुसैन) ने घर में घुसकर धारदार हथियार से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेड़ा और फिर वहां से महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान गुरगुल की मृत्यु हो गई । मामले में राज्य सरकार की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक अदिति सेठिया ने मजबूत पैरवी की। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत के समक्ष 27 गवाह और 102 महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए गए। इन पुख्ता साक्ष्यों और न्यायिक कार्यवाही के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना। विद्वान न्यायाधीश ने दोषी आबिद हुसैन को भारतीय दंड संहिता की कुल पांच धाराओं के तहत निम्नानुसार सजा और जुर्माना सुनाया है।जिसमें भादस की धारा 302 (हत्या): आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड। धारा 307 (हत्या का प्रयास): आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड। धारा 324 (धारदार हथियार से चोट पहुंचाना): तीन वर्ष का साधारण कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड। धारा 201 (साक्ष्य मिटाना) तीन वर्ष का साधारण कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड। धारा 406 (रात में घर में जबरन घुसना) पांच वर्ष का साधारण कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि दोषी द्वारा अर्थदंड की राशि जमा नहीं कराई जाती है, तो उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। करीब पांच साल पुराने इस जघन्य मामले में आए इस फैसले से पीड़िता के परिवार को न्याय मिला है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
खेत जोतने गए परिवार पर लाठी-तलवार से जानलेवा हमला, पिस्टल दिखाकर धमकाया, सोने के गहने लूटे
19 घंटे पहले
मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा की बड़ी उपलब्धि: पहले पीजी बैच का 100 फीसदी परिणाम, सभी 8 विद्यार्थी सफल
एक दिन पहले
सीए छात्रा की मौत मामला: लवकुश मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा, चस्पा किया नोटिस; 3 दिन में हाजिर नहीं होने पर लाइसेंस होगा निरस्त
एक दिन पहले
मौसम के मिजाज से बढ़ी मुश्किलें: पारे के अंतर से एमजीएच में उमड़ी मरीजों की भीड़
एक दिन पहले
आचार्य पुलकसागर बोले भीलवाड़ा वालों के दिलों में रहेंगे हम, विदाई की बेला में भावुक हुए नयन
एक दिन पहले
आस्था की ज्योति से झिलमिलाए घाट, उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
एक दिन पहले