It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हरियाणा में वसुंधरा-भजनलाल सहित 5 नेताओं को बनाया स्टार-प्रचारक
By Lokjeewan Daily - 13-09-2024

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई हैं। 40 नेताओं की इस लिस्ट में प्रदेश के 5 नेताओं को भी जगह दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर के बाद हरियाणा में भी सीएम भजनलाल शर्मा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया हैं।

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अब ये नेता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

जातिगत औऱ क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज़ से अलग-अलग सीटों पर इनकी सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएगी।

प्रदेश से मोदी मंत्रिमण्डल में 4 नेता शामिल हैं। लेकिन हरियाणा चुनाव में केवल एक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली हैं। इसकी वज़ह है हरियाणा में जाटों के बाद सबसे बड़ा दलित वोट बैंक।

शुरू से ही अर्जुनराम मेघवाल को पार्टी बड़े दलित नेता के रूप में प्रोजेक्ट करती आई हैं। पिछले कार्यकाल में पीएम मोदी ने मेघवाल को कानून मंत्री बनाकर यह मैसेज देने की कोशिश की थी कि बाबा साहेब अंबेडकर के बाद किसी सरकार ने पहली बार देश में दलित कानून मंत्री बनाया हैं।

वहीं इस बार भी अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। अब पार्टी ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए अर्जुनराम मेघवाल को हरियाणा भेजा पड़ौसी राज्य होने की वज़ह से सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर हरियाणा बोर्डर के 7 जिलों में आने वाली विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी होगी। राजस्थान से हरियाणा के 7 जिले सीमा साझा करते हैं। ये जिले सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी और मेवात हैं।

इन जिलों में प्रवासी राजस्थानी भी बड़ी संख्या में रहते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वसुंधरा राजे हरियाणा चुनावों में प्रचार के लिए जाएगी। यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि लोकसभा चुनावों में भी राजे स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थी। 

लेकिन चर्चा यह भी है कि पार्टी ने दिया कुमारी को स्टार प्रचारक बनाकर उनका बढ़ाने की कोशिश की हैं। क्योंकि राजपूत चेहरे के रूप में तो वसुंधरा राजे भी इन सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी जा सकती थी।

वहीं हरियाणा के प्रदेश प्रभारी औऱ जाट नेता सतीश पूनिया को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया हैं।

शुरू से ही अर्जुनराम मेघवाल को पार्टी बड़े दलित नेता के रूप में प्रोजेक्ट करती आई हैं। पिछले कार्यकाल में पीएम मोदी ने मेघवाल को कानून मंत्री बनाकर यह मैसेज देने की कोशिश की थी कि बाबा साहेब अंबेडकर के बाद किसी सरकार ने पहली बार देश में दलित कानून मंत्री बनाया हैं।

वहीं इस बार भी अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। अब पार्टी ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए अर्जुनराम मेघवाल को हरियाणा भेजा हैं।

 पड़ौसी राज्य होने की वज़ह से सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर हरियाणा बोर्डर के 7 जिलों में आने वाली विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी होगी। राजस्थान से हरियाणा के 7 जिले सीमा साझा करते हैं। ये जिले सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी और मेवात हैं।

इन जिलों में प्रवासी राजस्थानी भी बड़ी संख्या में रहते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वसुंधरा राजे हरियाणा चुनावों में प्रचार के लिए जाएगी। यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि लोकसभा चुनावों में भी राजे स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थी। लेकिन उन्होंने खुद को झालावाड़-बारां लोकसभा सीट तक ही सीमित रखा।

 

अन्य सम्बंधित खबरे