It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का नहीं हुआ गठबंधन, बाप पार्टी  ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे
By Lokjeewan Daily - 19-10-2024

जयपुर, राजस्थान विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। जबकि दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। हालांकि, कांग्रेस ने पहले ही संकेत दिए थे कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। अब भारत आदिवासी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए चौरासी और सलूंबर सीट से अपने कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है। BAP ने सलूंबर से जितेश कटारा को मौका दिया है तो वहीं डूंगरपुर की चौरसी विधानसभा सीट पर अनिल कटारा ताल ठोकेंगे। बता दें कि प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। जिसमे से 2 सीटों पर भारत आदिवासी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। सलूंबर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा सीट पर भी पार्टी ने अनिल कटारा को प्रत्याशी बनाया है। चौरासी सीट से 2 बार से राजकुमार रोत विधायक रह चुके हैं। वे पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी और फिर भारत आदिवासी पार्टी से विधायक रहे है। लेकिन राजकुमार रोत के सांसद बनने के बाद इस सीट पर वापस उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में भारत आदिवासी पार्टी दोनों ही सीटों पर भाजपा ओर कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी।

भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने सलूंबर विधानसभा उपचुनाव के लिए सबसे पहले अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। बीएपी ने एक बार फिर जितेश कटारा को कैंडिडेट बनाया है। जितेश 2023 विधानसभा चुनाव में हार गए थे। भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईडा ने प्रत्याशी की घोषणा की है। सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में जितेश कटारा को प्रत्याशी बनाया गया है. जितेश भारत आदिवासी पार्टी के सामाजिक विंग के कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने उन्हें 2023 विधानसभा चुनावों में भी मैदान में उतारा था।

अन्य सम्बंधित खबरे