It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रफीक खान, खाचरियावास व कागजी के इशारे पर काम करेंगे तो भाजपा के सपने को साकार नहीं कर सकते:गोपाल शर्मा
By Lokjeewan Daily - 21-10-2024

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने भाजपा के नेताओं को ही घेर लिया। विधायक ने इशारों में कांग्रेस पार्टी के विधायकों से मिलीभगत का आरोप लगाया।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि हम अपने सामने मीट की दुकानें देखेंगे। उनसे फैलने वाली महामारी देखेंगे और मीट की दुकान वालों से सौदेबाजी करेंगे। अगर हम शराब की अवैध दुकानें देखेंगे और रफीक खान से मिलने का काम करेंगे। रफीक खान, प्रताप सिंह खाचरियावास व कागजी के इशारे पर काम करेंगे तो भाजपा के सपने को साकार नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि रफीक खान पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। प्रताप खाचरियावास के परिवार पर कई एफआईआर दर्ज है। अगर कार्यवाही नहीं होती है तो तकलीफ होती है। हम उन्हीं के साथ बैठते है, उनसे हाथ मिलाते है और उनकी कृपा से बने रहना चाहते है तो आप सोचिए की भारतीय जनता पार्टी तो रह सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी से सिद्धांत नहीं रह सकते।

उन्होंने सभा में सवाल उठाते हुए कहा कि हम खुद को संघ का स्वयंसेवक व भारत माता का पुत्र बताते है, लेकिन क्या कही रिश्वत लेते हमारी जेब ढिली तो नहीं हो जाती। क्या भ्रष्टाचार करते समय हमारे हाथ कांपने लग जाते है। क्या कांग्रेस के लगाए अफसरों से सांठगांठ करते हुए हमारा मन इसलिए नहीं कांपता कि उन्होंने कितना दर्द दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ईमानदार व कर्मठ रहेगा तो भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2147 तक कोई हिलाने वाला कोई नहीं है।

अन्य सम्बंधित खबरे