It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
उदयपुर, मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने बुधवार को गद्दी पर बैठाया। मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच यह रस्म निभाई गई। इसके बाद लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने कुलगुरु समेत तमाम संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। गद्दी की पूजा-अर्चना कर विराजमान होने के बाद लक्ष्यराज सिंह ने श्रीएकलिंग नाथजी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद धूणी दर्शन किए। अब अश्व पूजन की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद एकलिंगजी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। शाम को भगवान जगदीश मंदिर में दर्शन के बाद यह रस्म पूरी होगी।
इससे पहले सिटी पैलेस परिसर में सुबह करीब 9:30 बजे हवन-पूजन शुरू हुआ था। ओडिशा के डिप्टी सीएम और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के ससुर कनकवर्धन सिंह, जाने-माने कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा सहित तमाम लोग उदयपुर सिटी पैलेस में सुबह ही पहुंच चुके थे। सिटी पैलेस स्थित नौ चौकी महल के राय आंगन में सभी लोग सफेद रंग के कपड़े पहनकर आए हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी सफेद कपड़ों में विधि-विधान से परंपरा निभा रहे हैं। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह के बेटे हरितराज सिंह मेवाड़ ने संतों का आशीर्वाद लिया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 16 मार्च को हुआ था।
इसके बाद दोपहर 3 बजे अश्व पूजन की परंपरा के बाद शाम 4:20 बजे कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी के दर्शन करने भी लक्ष्यराज पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन किया जाएगा। रात 8:15 बजे भाईपा और सरदारों के रंगपलटाई दस्तूर की परंपरा निभाई जाएगी।
लक्ष्यराज सिंह रात 9 बजे जगदीश मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। बता दें कि मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 16 मार्च को हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। पुरुषों को सफेद कुर्ता-पायजामा पहनना है। महिलाएं सफेद सूट या पारंपरिक सफेद पोशाक में हैं।
विश्वराज सिंह की हुई थी राजतिलक रस्म
अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर 2024 को हुआ था। इसके बाद उनके बेटे और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की राजतिलक की रस्म निभाई गई थी। चित्तौड़गढ़ के किले में इसका आयोजन हुआ था।
जोधपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट में दो की मौत, 14 घायल . . .
2025-04-08 12:44:20
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में इस साल से कई बदलाव . . .
2025-04-08 12:38:54
बीजेपी सीनियर लीडर ज्ञान देव आहूजा प्राथमिक सदस्यता से निलंबित . . .
2025-04-08 12:28:25
जयपुर में बेकाबू कार के कुचलने से 2 की मौत . . .
2025-04-08 12:41:12
जयपुर में 11 अप्रैल से शुरू होगा 'ऑपरेशन भौकाल . . .
2025-04-08 12:33:47
जयपुर के दोनों नगर निगम का एकीकरण करने के बाद जिला निर्वाचन 150 व . . .
2025-04-08 12:31:00