सीएम भजनलाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात:प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा
सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत करने पर चर्चा हुई। बॉर्डर स्टेट होने के चलते सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था में केंद्र से विशेष सहयोग की अपेक्षा रखी।
हाल ही पाकिस्तान से सटे श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ (रामसिंहपुर) रेलवे ट्रैक पर एक आतंकी बम विस्फोट हुआ था। इसके बाद राजस्थान एटीएस ने जांच करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ऐसे में माना जा रहा है कि आज की मुलाकात में सीएम ने गृहमंत्री को इस पूरे ऑपरेशन की भी जानकारी दी।
सीएम भजनलाल शर्मा ने मुलाकात में अमित शाह को प्रदेश सरकार के कामकाज का जानकारी भी दी। दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के विकास को नई गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े कई विषयों को लेकर चर्चा हुई।
साथ ही माना जा रहा है कि प्रदेश में हाल ही हुए निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी सीएम भजनलाल शर्मा ने अमित शाह को जानकारी दी। चुनावों में संगठन और नेताओं की भूमिका का ब्यौरा भी सीएम ने शाह के सामने रखा।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
IAS-शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं:हाईकोर्ट का जांच पर रोक लगाने से इनकार
12 घंटे पहले
मैं न दिल्ली में इन्वॉल्व हूं, न राजस्थान में- गहलोत
एक दिन पहले
सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली सुधारने और अनुशासन कायम करने के लिए कडा रुख
17 नवम्बर 2026
गोपाष्टमी पर पिंजरापोल में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की गौपूजा
17 नवम्बर 2026
शिखर अग्रवाल मामले में विभागों ने ACB को भेजा रिकॉर्ड
17 नवम्बर 2026
तीन वर्षों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए लगभग 3 हजार 200 करोड़ रुपये का किया प्रावधान : भजनलाल शर्मा
16 नवम्बर 2026