
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। करोड़ों रुपये के गबन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को बुधवार को जयपुर स्थित ईडी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जहाँ वकीलों ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। कोर्ट में वकीलों की दलीलें: "राजनीतिक साजिश" सुनवाई के दौरान जज खगेंद्र कुमार शर्मा के समक्ष बलजीत यादव के वकीलों ने रिमांड का कड़ा विरोध करते हुए कहा पार्टी जॉइनिंग का तंज: वकीलों ने तर्क दिया कि यदि बलजीत यादव भाजपा जॉइन कर लेते, तो यह कार्रवाई कभी नहीं होती।
गिरफ्तारी को बताया अवैध : वकीलों ने दावा किया कि बलजीत ने हर नोटिस का जवाब दिया और जांच में सहयोग का वादा किया था, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी 'इलीगल' है।
प्रक्रिया पर सवाल : बचाव पक्ष ने कहा कि टेंडर पंचायत समिति द्वारा जारी किए गए थे, इसमें विधायक की कोई भूमिका नहीं थी। जिस व्यक्ति के खाते में पैसा गया, उससे विधायक का पुराना संपत्ति विवाद है।
ED की मांग : 6 दिन का रिमांडप्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकीलों ने कोर्ट से 6 दिन के रिमांड की मांग की है। ईडी का आरोप है कि:
बलजीत यादव ने खुद फर्जी फर्में बनवाकर सरकारी फंड को डायवर्ट किया।
स्पोर्ट्स किट के नाम पर विधायक निधि के 3.72 करोड़ रुपये का गबन किया गया।
PMLA के तहत हुई इस जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूत मिले हैं।
बलजीत यादव का आरोप: "विधायक अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं"कोर्ट ले जाते समय बलजीत यादव ने वर्तमान बहरोड़ विधायक जसवंत यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
"यह एक राजनीतिक साजिश है। जसवंत यादव खुद गंभीर बीमारी (कैंसर स्टेज-4) से जूझ रहे हैं और अपने मंदबुद्धि बेटे को राजनीति में सेट करना चाहते हैं, इसलिए मुझे रास्ते से हटाने के लिए फंसाया गया है।"
भ्रष्टाचार के खिलाफ दौड़ने वाला नेता अब खुद जांच के घेरे में
बलजीत यादव की यह गिरफ्तारी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि निर्दलीय विधायक रहते हुए उन्होंने खुद को 'कट्टर भ्रष्टाचार विरोधी' पेश किया था।
काले कपड़े और दौड़: उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर के सेंट्रल पार्क में काले कपड़े पहनकर दिन भर दौड़ लगाई थी।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14