मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
भीलवाड़ा

लोक आस्था का महापर्व छठ कल से, महापौर जसवंत कंवर ने किया छठ घाटों का औचक

ल

लोकजीवन संवाददाता

12 नवम्बर 2026, 01:11 PM 2 मिनट में पढ़ें

लोक आस्था का महापर्व छठ कल से, महापौर जसवंत कंवर ने किया छठ घाटों का औचक

भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज।  लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा को लेकर भीलवाड़ा में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में तैयारियों को पुख्ता करने के लिए महापौैर जसवंत कंवर ने छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
छठ पूजा सेवा समिति वॉटर वर्क के आह्वान पर महापौैर जसवंत कंवर ने छठ घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा छठ पूजा के आयोजन में नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा में पिछले कई वर्षों से छठ महापर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष 13 नवंबर से 16 नवंबर तक चार दिवसीय छठ महापर्व का आयोजन होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाए से होगी, जिसमें व्रती पूजन सामग्री एकत्र कर शुद्ध एवं सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इसके बाद 14 नवंबर को खरना का आयोजन होगा, जिसके पश्चात 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होगा। 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अद्र्दद्ध्य देकर महापर्व का समापन करेंगे। इसके साथ ही, छठ पूजा सेवा समिति एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें 14 नवंबर को मानसरोवर झील पर और 15 नवंबर को लेबर कॉलोनी स्थित श्रम कल्याण केंद्र के प्रांगण में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। निरीक्षण के दौरान महापौैर, उपमहापौर और कई पार्षद एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। छठ महापर्व पूर्वांचल की संस्कृति और लोक आस्था का एक अनूठा प्रतीक है। प्रशासन और स्थानीय समितियों के सहयोगात्मक प्रयासों से इस वर्ष पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने की पूरी तैयारी है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें