मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
राजस्थान

जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल

ल

लोकजीवन संवाददाता

12 नवम्बर 2026, 05:11 PM 2 मिनट में पढ़ें

जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल

जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ रुपए की लागत से नया स्टेट टर्मिनल बनेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में नए स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ राजस्थान की कला, संस्कृति और स्थापत्य की झलक दिखाई देगी। टर्मिनल भवन की बाहरी दीवारों और स्तंभों पर जोधपुर के सूरसागर सैंडस्टोन का इस्तेमाल 

सीएम ने कहा- नए स्टेट टर्मिनल में झरोखे, मेहराब और छतरियां पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य कला को प्रदर्शित करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकास और विरासत को साथ लेकर चलने का है। इसी सोच के साथ प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।नए स्टेट टर्मिनल भवन के लिए राज्य सरकार ने 12,778 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है। पूरे प्रोजेक्ट के लिए कुल बजट 55 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है।

परियोजना के पहले चरण में 19.62 करोड़ रुपए की लागत से बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसमें 2 वीआईपी लाउंज, ऑन-बोर्ड हॉल, मीटिंग हॉल और 10 रेस्ट रूम बनाए जाएंगे।

इसके साथ ही ट्रैवलिंग केबिन और सिक्योरिटी रूम जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी। परियोजना के दूसरे चरण में हेलिकॉप्टर पार्किंग के लिए हैंगर और टारमैक का निर्माण किया जाएगा। इससे राज्य में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा मजबूत होगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें