It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

उद्धव शिवसेना में टूट, 9 में से 6 सांसद बागी
By Lokjeewan Daily - 17-06-2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज हैं। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। ये 6 सांसद आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं।

उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि सांसदों को 50-50 करोड़ रुपए ऑफर हुए हैं। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा- मेरे पास जानकारी है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपए पहुंचाए गए हैं और उन्हें 3 चार्टर्ड विमानों से दिल्ली ले जाया गया है।

राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (UBT) के 9 में से सिर्फ 3 सांसद, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत मौजूद रहे। राउत ने कहा कि सांसदों को खुद सामने आकर अटकलों का खंडन करना चाहिए।

महाराष्ट्र की राजनीति में मौजूदा घटनाक्रम को 'ऑपरेशन टाइगर' नाम दिया गया है। अविभाजित शिवसेना (उद्धव+शिंदे गुट) का चुनाव चिह्न और प्रतीक 'बाघ' था, जिसे पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने डिजाइन किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव गुट के 6 से 7 सांसद मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंच गए थे। सभी आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मंगलवार रात से दिल्ली में हैं।

उद्धव और अन्य पार्टी लीडर्स अपने सांसदों से लगातार संपर्क करने और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बातचीत नहीं हो पा रही है। पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक बुलाई है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, पार्टी ने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। जो सांसद बैठक में नहीं आएंगे, पार्टी उनके खिलाफ डिस्क्वालिफिकेशन की कार्रवाई कर सकती है।

अन्य सम्बंधित खबरे