
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
खोह नागोरियान थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक और 11 लाख 40 हजार रुपए की नकद राशि बरामद की है, जिसे मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित रकम बताया जा रहा है।
खोह नागोरियान थाना प्रभारी प्रकाशराम और डीएसटी प्रभारी सुखवीर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खोह नागोरियान थाना क्षेत्र की आयशा नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी मोहम्मद इरफान अंसारी (45) को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक और 11.40 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। इस संबंध में खोह नागोरियान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जयपुर में किराए के मकान में रह रहा था
पुलिस जांच में सामने आया कि मूल रूप से कोटा निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी जयपुर में अपनी पहचान छिपाकर किराए के मकान में रह रहा था और यहां स्मैक की तस्करी कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोटा में भी धोखाधड़ी सहित कई मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से स्मैक की सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58