It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को मिली बड़ी राहत, 35 हजार से अधिक पट्टे जारी
By Lokjeewan Daily - 16-07-2026

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान की गई है। 12 जून से प्रदेशभर में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से शहरों में निवासरत नागरिकों के जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, पट्टे, नामांतरण सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्य त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपादित किए गए हैं। साथ ही सड़कों, नालियों एवं सीवर लाइनों की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे जनोपयोगी कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया है। शिविरों के दौरान प्रदेशभर में अब तक कुल 35 हजार 243 पट्टे जारी किए गए हैं, जिनमें से जयपुर जिले में 5 हजार 57 पट्टे जारी किए गए। इसी अवधि में 6 हजार 993 भवन निर्माण स्वीकृतियां जारी की गईं तथा 12 हजार 745 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण किया गया। नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए जन्म, मृत्यु एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कुल 1 लाख 2 हजार 256 प्रमाण-पत्र जारी किए गए। वहीं शहरी आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने एवं मरम्मत से संबंधित 85,989 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 15 हजार 927 फेरो कवर लगाए गए।
शहरी सेवा शिविरों ने आमजन और नगरीय निकायों के बीच संवाद एवं सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाया है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हुए सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को साकार किया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे