
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को रेप केस में दोषी करार दिया। कोर्ट आज ही सजा सुनाएगी।
इससे पहले मई 2021 में गोवा की ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में तेजपाल को बरी कर दिया था।
मामला नवंबर 2013 का है। तहलका की महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि गोवा में आयोजित थिंक फेस्ट के दौरान 7 और 8 नवंबर की रात होटल की लिफ्ट में तरुण तेजपाल ने दो बार उनका यौन उत्पीड़न किया।
महिला पत्रकार ने सबसे पहले तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी को ई-मेल भेजकर शिकायत की। इसमें उन्होंने लिखित माफी, पूरे स्टाफ के सामने घटना स्वीकार करने और आंतरिक यौन उत्पीड़न शिकायत समिति (ICC) गठित करने की मांग की थी।
मामला सार्वजनिक होने के बाद गोवा पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर FIR दर्ज की और जांच शुरू की। जांच में CCTV फुटेज, ई-मेल और गवाहों के बयान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद तेजपाल की गिरफ्तारी हुई।
अभी की जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट का मानना है कि ट्रायल कोर्ट ने सबूतों की बजाय घटना के बाद पीड़ित महिला के व्यवहार पर ज्यादा ध्यान दिया। साथ ही, तेजपाल के माफी मांगने वाले ई-मेल जैसे अहम सबूतों को भी सही अहमियत नहीं दी।
कोर्ट ने तेजपाल को IPC की धारा 376(2)(f), 376(2)(k), 354A और 354B के तहत दोषी माना है। ये धाराएं रेप, यौन उत्पीड़न और महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला करने से संबंधित हैं। फैसले की पूरी डिटेल सामने नहीं आई है।
राजस्थान सरकार की उपलब्धि एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में महत् . . .
2026-08-07 11:31:14
ब्रिक्स की बैठक में एमएसएमई और स्टार्टअप सहयोग पर बनी सहमति . . .
2026-08-07 11:28:51
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
नर्सिंग भर्ती नियमों को लेकर जयपुर में उग्र प्रदर्शन, तीन संविदा . . .
2026-08-07 14:35:58
सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाण पत . . .
2026-08-07 14:32:56
राजस्व मंडल : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों क . . .
2026-08-07 14:32:35