
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
रेटिंग मानकों में ढील नहीं, डायनेमिक मॉडल विकसित करने का आह्वान
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भारत की प्रमुख क्रेडिट रेटिंग संस्थाओं में से एक CareEdge Group से इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दुनिया का पहला Credit Framework विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा फ्रेमवर्क भारत से क्यों नहीं आ सकता और भारत इस दिशा में दुनिया का नेतृत्व क्यों नहीं कर सकता। गौतम अदाणी ने कहा कि CareEdge Group के साथ उनका जुड़ाव लगभग दो दशकों पुराना है। आज ये रिश्ता 100 से अधिक एंटिटीज में ₹3 लाख करोड़ से अधिक के रेटेड एसेट्स तक पहुंच चुका है। इसी संदर्भ में उन्होंने रेटिंग संस्थानों के सामने एक अहम सवाल रखा, भारत के जोखिमों को मापने वाले फ्रेमवर्क भारत की संभावनाओं को भी कैसे पहचान सकते हैं?
उन्होंने कहा कि कई मौजूदा एनालिटिकल फ्रेमवर्क उस दौर में विकसित हुए थे, जब इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास धीरे-धीरे होता था, मांग स्पष्ट दिखाई देती थी और एसेट्स का आकलन अलग-अलग किया जा सकता था। इसके लिए अक्सर सिंगल-एसेट डिस्काउंटेड कैश-फ्लो मॉडल का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन आज भारत का इन्फ्रास्ट्रक्चर बदल चुका है और इसलिए इसके आकलन के फ्रेमवर्क में भी बदलाव जरूरी है।
गौतम अदाणी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर को तीन श्रेणियों में बांटते हुए समझाया। पहला, रिप्लेसमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, जहां मौजूदा आकलन पद्धतियां प्रभावी हैं। दूसरा, ग्रोथ इन्फ्रास्ट्रक्चर, जहां आकलन में इकोसिस्टम पर पड़ने वाले प्रभाव और मल्टीप्लायर वैल्यू को भी शामिल करने की जरूरत है। तीसरा, “प्लेटफॉर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर”, जहां कई अलग-अलग स्तर एक साथ जुड़कर नई मांग, नए इकोसिस्टम और नई क्षमताओं का निर्माण करते हैं।
मुंद्रा: एक पोर्ट से आगे बढ़कर बना इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम
गुजरात का मुंद्रा पोर्ट इसका एक उदाहरण है। एक पोर्ट के रूप में शुरू हुआ मुंद्रा समय के साथ रेल, लॉजिस्टिक्स, पावर और औद्योगिक गतिविधियों को जोड़ने वाले एक इंटरकनेक्टेड नेटवर्क के रूप में विकसित हुआ। गौतम अदाणी ने कहा, “अगर हम केवल उस मांग के लिए निर्माण करेंगे, जो हमें आज दिखाई दे रही है, तो भारत कल के अवसरों के लिए हमेशा देर से पहुंचेगा।”
विझिंजम: पोर्ट क्षमता से आगे रणनीतिक आत्मनिर्भरता
केरल के विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट की वैल्यू केवल उसकी पोर्ट क्षमता तक सीमित नहीं है। दशकों तक भारत को अपने कंटेनर कार्गो के ट्रांसशिपमेंट के लिए सिंगापुर, दुबई और कोलंबो पर निर्भर रहना पड़ा। इसका असर पैसा, समय और रणनीतिक स्वायत्तता—तीनों पर पड़ा। गौतम अदाणी ने कहा कि पारंपरिक क्रेडिट मॉडल एग्जीक्यूशन रिस्क का सही आकलन करते हैं, लेकिन रणनीतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का मूल्यांकन करते समय सॉवरेन रेजिलिएंस यानी देश की रणनीतिक मजबूती से पैदा होने वाली आर्थिक वैल्यू को भी पहचानने की जरूरत है।
खावड़ा: जहां एनर्जी, AI, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का संगम
खावड़ा इस बदलाव का तीसरा विकल्प पेश करता है। यहां विकसित हो रहा 30 गीगावाट का रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक साथ जोड़ता है।
गौतम अदाणी ने कहा कि खावड़ा की अहमियत सिर्फ उसकी पावर जनरेशन क्षमता में नहीं, बल्कि इन सभी क्षेत्रों के आपसी संगम में है। उन्होंने कहा, “रेटिंग फ्रेमवर्क अक्सर अलग-अलग एसेट्स का आकलन करते हैं। लेकिन हमें यह समझना होगा कि आज के दौर में वास्तविक वैल्यू वहां बन रही है, जहां ‘एनर्जी + डेटा + मैन्युफैक्चरिंग’ एक साथ आते हैं।”
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित : राज्य निर् . . .
2026-09-03 17:46:55
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की . . .
2026-09-03 17:42:26
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13