It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, ‘नाराज फूफा’ से की आलोचकों की तुलना
By Lokjeewan Daily - 06-09-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2013 के भारत और आज के भारत की तुलना करते हुए कहा कि देश पिछले एक दशक में आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत हुआ है और आज ज्यादा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष और सरकार की नीतियों के आलोचकों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत बन गई है कि वे हर काम पर सवाल उठाते हैं कि “इसकी जरूरत क्या है?” पीएम ने ऐसे आलोचकों की तुलना परिवार के उस ‘नाराज फूफा’ से की, जिन्हें हर चीज में कमी नजर आती है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाई जा रही थी, तब भी सवाल उठाए गए थे। इसी तरह बुलेट ट्रेन, UPI, सेमीकंडक्टर और नए संसद भवन जैसे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी आलोचना हुई। उन्होंने कहा कि आज इन्हीं पहलों ने भारत की क्षमता और विकास की तस्वीर बदलने में योगदान दिया है।

पीएम मोदी ने अपने 15 अगस्त के लाल किले के भाषण का जिक्र करते हुए ‘दिमागी नक्सल’ शब्द पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने आलोचकों को ‘होम्योपैथिक दवा’ दी थी और उनके बयान के बाद कई लोगों की सोच सामने आ गई। पीएम ने इस दौरान देश के विकास को लेकर अपनी सरकार की नीतियों का बचाव किया और कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे