
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
वी विल डू इट... हम करके दिखाएंगे।” पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इस नारे का 6 बार जिक्र किया। उन्होंने एक घंटा की स्पीच में कहा, “जब तक भारत विकसित नहीं होता, न थकूंगा, न रुकूंगा।”
उन्होंने कहा, "मैं महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीता हूं। जिसने मुझे गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई।”
उन्होंने कहा कि 25 साल पीछे मुड़कर देखने पर उपलब्धियों से ज्यादा कृतज्ञता का भाव आता है। हर घटना ने कुछ सिखाया और नम्र होना सिखाया। उन्होंने ईश्वर से यही मांगा कि सीखने की इच्छा कभी कम न हो।
पीएम ने कहा, “हर चीज में भारत सिरमौर है। टेक्नोलॉजी, खेल, उद्योग में भारत का तिरंगा लहराए। आज पूरे विश्व में भारत के पायलट की चर्चा है। एक दिन वो भी आएगा, जब दुनिया मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा करेगी। ये लक्ष्य तभी पूरे होंगे, जब हम दूरदर्शी नीतियां बनाएं और परिश्रम की पराकाष्ठा करें।”
उन्होंने कहा, " अब ये समय आराम का नहीं है। ये समय सोच के साथ आगे बढ़ने का है। देश के लिए खुद को खपा देने का है। आज भारत में जितने युवा हैं, वो इतिहास से मिला बहुत बड़ा मौका है, जिसे हमें गंवाना नहीं है।"
पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बै . . .
2026-10-07 12:54:41
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च . . .
2026-10-07 12:53:09
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स् . . .
2026-10-05 17:47:06
जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ . . .
2026-10-07 12:51:09
शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर डेढ़ लाख ठगे . . .
2026-10-07 12:48:59
जयपुर में CNG और PNG महंगी:आज रात 12 बजे से दरें लागू होंगी . . .
2026-10-07 12:46:08