It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

RBI ने 4 साल बाद ब्याज दर बढ़ाई; महंगाई काबू करने की कोशिश
By Lokjeewan Daily - 07-10-2026

लोन लेना महंगा होने वाला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि RBI ने रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दी है। आगे भी इसके घटने के चांस नहीं है। रेपो रेट वो ब्याज दर होती है जिस पर बैंकों को रिजर्व बैंक से कर्ज मिलता है। RBI ने फरवरी 2023 यानी करीब 4 साल बाद ये बढ़ोतरी की है।

RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी, यानी MPC की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 7 अक्टूबर को नई ब्याज दरों की जानकारी दी।

महंगाई को कंट्रोल में रखने के लिए रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है। RBI ने 2026-2027 के लिए महंगाई अनुमान को भी 5.0% से बढ़ाकर 5.2% कर दिया है। वहीं 2026-2027 के लिए जीडीपी अनुमान को भी 6.7% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है।

अन्य सम्बंधित खबरे