It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

PM मोदी से मुलाकात करेंगे एशियन गेम्स के पदक विजेता, ITC मौर्य से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के लिए हुए रवाना
By Lokjeewan Daily - 15-10-2026

आइची-नागोया एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुलाकात कर रहे हैं. नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शाम करीब 4:30 बजे यह कार्यक्रम है. पीएम मोदी इस अवसर पर खिलाड़ियों, उनके कोच और सहयोगी स्टाफ को संबोधित भी करेंगे.
भारत ने एशियन गेम्स में 85 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया था. भारतीय दल ने प्रतियोगिता में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते. भारत लगातार दूसरी बार पदक तालिका में टॉप-5 में शामिल रहा, हालांकि इस बार उसका प्रदर्शन 2023 में हांगझोउ में हुए पिछले एशियन गेम्स के मुकाबले पदकों की संख्या के लिहाज से पीछे रहा. हांगझोउ में भारत ने रिकॉर्ड 106 पदक अपने नाम किए थे.

अन्य सम्बंधित खबरे