It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 को संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि भारत का पूर्वोत्तर देश का सबसे विविधतापूर्ण हिस्सा है और पिछले 11 वर्षों में इस क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने समिट में कहा कि भारत दुनिया में सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्र के रूप में जाना जाता है और हमारा पूर्वोत्तर इस विविधतापूर्ण राष्ट्र का सबसे विविधतापूर्ण हिस्सा है। व्यापार से लेकर परंपरा, वस्त्र से लेकर पर्यटन तक, पूर्वोत्तर की विविधता इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
मोदी ने कहा कि आज जब मैं राइजिंग नॉर्थ ईस्ट के इस भव्य मंच पर हूं तो मन में गर्व है, आत्मीयता है और अपनापन है और सबसे बड़ी बात है, भविष्य को लेकर अपार विश्वास है। अभी कुछ ही महीने पहले यहां भारत मंडपम में हमने अष्टलक्ष्मी महोत्सव मनाया था। आज हम यहां नॉर्थ ईस्ट में निवेश का उत्सव मना रहे हैं। यहां इतनी बड़ी संख्या में इंडस्ट्री लीडर्स आए हैं। यह दिखाता है कि नॉर्थ ईस्ट को लेकर सभी में उत्साह है, उमंग है और नए-नए सपने हैं। मैं सभी मंत्रालयों और सभी राज्यों की सरकारों को इस काम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आपके प्रयासों से वहां निवेश के लिए शानदार माहौल बना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे विविध देश कहा जाता है और हमारा नॉर्थ ईस्ट इस विविध राष्ट्र का सबसे विविध हिस्सा है… नॉर्थ ईस्ट की विविधता इसकी बहुत बड़ी ताकत है... इसलिए नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। अष्टलक्ष्मी के इस आशीर्वाद से नॉर्थ ईस्ट का हर राज्य कह रहा है , हम निवेश के लिए तैयार हैं, हम नेतृत्व के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकसित होना बहुत जरूरी है। नॉर्थ ईस्ट पूर्वी भारत का सबसे अहम अंग है। हमारे लिए 'EAST' का मतलब सिर्फ एक दिशा नहीं है। हमारे लिए EAST का मतलब है, 'एम्पावर, एक्ट, स्ट्रैंथ और ट्रांस्फॉर्म'। पूर्वी भारत के लिए यही हमारी सरकार की नीति है।
राजस्थान में नगरीय निकायों के पुनर्गठन को लेकर अहम बैठक, जयपुर-जो . . .
2025-05-28 17:45:34
क्या राजस्थान में है माफियाराज? पुलिसकर्मी की शहादत पर: अशोक गहलो . . .
2025-05-28 17:44:31
राजस्थान बोर्ड अजमेर का दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी : छात्राओं ने . . .
2025-05-28 17:38:20
एसएमएस अस्पताल से फरार हुए चार बंदी पकड़े गए, पांच पुलिसकर्मी व च . . .
2025-05-28 17:48:29
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया ओपन जिम का शुभारंभ . . .
2025-05-28 17:46:34
आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 के विद्यार्थियों ने जयपुर गोपालपुरा में . . .
2025-05-28 12:33:17