
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शासन व्यवस्था में एक नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के नए परिसर का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ रखने का फैसला किया है। साथ ही केंद्रीय सचिवालय का नाम अब ‘कर्तव्य भवन’ होगा। इस परिवर्तन से सत्ता और पद के बजाय सेवा और जिम्मेदारी की भावना को बल देने की कोशिश की गई है।
हाल ही में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बन रहे इस नए परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और ‘इंडिया हाउस’ भी स्थित होंगे। यह परिसर विशेष रूप से उन उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से वार्ताओं का केंद्र बनेगा, जो भारत यात्रा पर आएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में कई ऐतिहासिक नाम परिवर्तन हुए हैं, जैसे रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर ‘लोक कल्याण मार्ग’, राजपथ का ‘कर्तव्य पथ’ और राजभवन का नाम ‘लोक भवन’ रखा गया। इसी तरह, अंडमान-निकोबार के रॉस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप और अन्य निर्जन द्वीपों का नाम परम वीर चक्र विजेताओं के सम्मान में रखा गया है।
यह बदलाव औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति और भारत की प्राचीन संस्कृति, कर्तव्य, सेवा और राष्ट्रप्रेम को नए रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15