
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। बुधवार (11 फरवरी) को राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर “भारत माता को बेचने” का आरोप लगाया था, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्ताव (मोशन) पेश करने की बात कही है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और उन्होंने अपने प्रस्ताव में इस मामले पर चर्चा कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग भी उठाई है। निशिकांत दुबे ने बयान में कहा कि उनका आरोप है कि राहुल गांधी कथित तौर पर बाहरी ताकतों की मदद से देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस कदम से संसद में सियासी माहौल और गर्म हो गया है।
वहीं, कांग्रेस की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि कई श्रमिक संगठन हड़ताल पर हैं और कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है। राहुल गांधी पर संभावित कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर या केस किए जा सकते हैं, लेकिन इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
संसद में इस मुद्दे को लेकर आगे क्या रुख अपनाया जाएगा और क्या इस प्रस्ताव पर चर्चा होती है, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में नजरें टिकी हुई हैं।
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49