It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता
By Lokjeewan Daily - 07-04-2026

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच के सिलसिले में असम पुलिस पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिले। मीडिया से बातचीत में सीएम सरमा ने कहा कि जिन तीन देशों का जिक्र आरोपों में किया गया था, उन सभी सरकारों ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के झूठ अब पूरी तरह उजागर हो चुके हैं। तीनों देशों ने पवन खेड़ा के आरोपों को नकार दिया है।” हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पूछताछ से बचने के लिए पवन खेड़ा संभवतः हैदराबाद भाग गए हैं।
दरअसल कांग्रेस पार्टी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। इस पर सरमा और उनके परिवार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर छापा मारा।
इससे पहले, सोमवार सीएम सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वे इस मुद्दे पर पवन खेड़ा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि जो दस्तावेज वायरल हो रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं और उनमें कई गड़बड़ियां हैं।
सरमा ने कहा कि दुबई की जमीन से जुड़े जो कागज दिखाए जा रहे हैं, उनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे दुबई के आधिकारिक लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के जरिए तथ्यों की खुद जांच करें। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह खारिज हो चुके हैं।
कांग्रेस लगातार इन मुद्दों को उठा रही है और सरमा सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। गौरव गोगोई ने भी सोमवार अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर रिनिकी भुइयां सरमा के पास दुबई का गोल्डन वीजा होने का आरोप लगाया था।

अन्य सम्बंधित खबरे