It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भारत की ओर से चिकित्सा सहायता खेप रवाना, ईरान के राजदूत ने जताया आभार
By Lokjeewan Daily - 11-04-2026

नई दिल्ली । भारत के लोगों की ओर से दान में दी गई चिकित्सा सामग्रियों की दूसरी खेप को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के लिए रवाना कर दिया गया है। यह कदम मानवीय सहायता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत उठाया गया है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने एक्स पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है। उन्होंने इसके जरिए भारत के लोगों और सरकार का आभार जताया। 3 मिनट के इस वीडियो में सहायता सामग्री की लोडिंग और ट्रक से रवानगी दिखाई गई है। उन्होंने कहा, " ये मेरा कर्तव्य है कि मैं भारत सरकार और भारतीयों का निस्वार्थ भाव से भेजी गई सहायता सामग्री के लिए आभार जताऊं। उनके स्वैच्छिक दान की मदद से हमने जरूरी मेडिकल उपकरण और सामान खरीदे हैं। भारत सरकार और यहां के नागरिकों ने दर्शा दिया है कि मुश्किल समय में वो हमारी मदद को तैयार हैं। उन्होंने जता दिया है कि वो भरोसे के लायक और सहृदयी हैं।"
यह सहायता उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भेजी गई है, जो ईरान संघर्ष परिस्थितियों के कारण प्रभावित हुए हैं। इस खेप में आवश्यक दवाइयां, मेडिकल उपकरण और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सामग्री शामिल हैं।
भारत ने पहले भी चिकित्सा सहायता की एक खेप भेजी थी, जिसे प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किया गया। दूसरी खेप का प्रेषण इस बात का संकेत है कि भारत मानवीय संकट के समय मित्र देशों के साथ खड़ा रहने की अपनी नीति पर कायम है।
इस तरह की सहायता न केवल आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाती है, बल्कि देशों के बीच मानवीय और कूटनीतिक संबंधों को भी मजबूत करती है।
भारत ने लगातार यह दोहराया है कि वह वैश्विक स्तर पर मानवीय सहायता और राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा, खासकर तब जब किसी देश को चिकित्सा और आपात सहायता की आवश्यकता हो।

अन्य सम्बंधित खबरे