It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में विधानसभा-हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
By Lokjeewan Daily - 13-04-2026

जयपुर में सोमवार को राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विधानसभा सचिवालय को सुबह 11:10 बजे एक ईमेल आया। इसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया- ईमेल में लिखा था कि साइनाइड RDX के 15 धमाके किए जाएंगे। यह ईमेल इसलिए किया गया, क्योंकि किसी भी ब्राह्मण को डीएमके जॉइन नहीं करना चाहिए।

बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्पेशल टीमों ने विधानसभा परिसर सहित आसपास के एरिया में करीब ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कर्मचारियों को बाहर निकालकर परिसर को खाली करवा लिया था।

सर्च में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी विधानसभा पहुंचे थे। सर्च ऑपरेशन चलने के कारण वे लौट गए।, जयपुर सेशन कोर्ट को धमकी का ईमेल उसके ऑफिशियल आईडी पर आया था। इसके बाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली, लेकिन यहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

अन्य सम्बंधित खबरे