
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले थे। आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। इस दौरान करीब 10 से 12 फायर ब्रिगेड से एक साथ पानी की बौछार की गई।
सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में क्रूड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।
जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सीजन का पहला मैच . . .
2026-04-25 17:38:47
जयपुर में वैश्विक बौद्धिक संपदा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम – . . .
2026-04-24 17:54:38
विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी . . .
2026-04-24 17:46:39
जयपुर नगर निगम में 1.26 लाख वोटर्स के नाम हटे . . .
2026-04-25 17:35:41
IAS अफसर आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच पर रोक . . .
2026-04-24 17:52:16
सहकार मार्ग पर स्थित विद्युत विनियामक भवन की चौथी मंज़िल पर आग . . .
2026-04-24 17:49:53