It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा:9 दिन में दो बार बढ़ोतरी
By Lokjeewan Daily - 23-05-2026

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतें ₹1 किलो बढ़ गई हैं। इस बदलाव के बाद दिल्ली में CNG अब ₹81.09 प्रति किलो मिलेगी। पिछले 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले सरकार ने 15 मई को CNG के दाम ₹2 और फिर 18 मई को ₹1 बढ़ाए थे।

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 पाकिस्तानी रुपए और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 6.80 पाकिस्तानी रुपए की कटौती की है। इससे यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 403.78 पाकिस्तानी रुपए और डीजल की कीमत 402.78 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर पर आ गई हैं।

नई कीमतें आज यानी 23 मई से लागू हो गई हैं। पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। इससे पहले पिछले हफ्ते दोनों के दाम 5-5 रुपए घटाए गए थे।

अन्य सम्बंधित खबरे