It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध केस मिला
By Lokjeewan Daily - 05-06-2026

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध केस मिला है। युगांडा से राजस्थान घूमने आई महिला में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं। महिला शुक्रवार (5 जून) सुबह एयर अरेबिया एयरलाइंस की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर पहुंची थी।

एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग में वो संदिग्ध मिली। महिला राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में एडमिट है। उसे आइसोलेशन (दूसरे मरीजों से अलग) में रखा गया है। संदिग्ध मिलने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है।

RUHS हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल महिला में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इबोला संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं।केवल लक्षणों के आधार पर इसे इबोला नहीं माना जा सकता है। महिला के सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे गए हैं। विशेष प्रोटोकॉल के तहत महिला का इलाज और निगरानी शुरू कर दी गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे