It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
By Lokjeewan Daily - 10-06-2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ लेने वाले मोदी के कार्यकाल के आज 4,399 दिन पूरे हो गए।

उन्होंने 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बतौर पीएम मोदी का यह तीसरा कार्यकाल है। मोदी की इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं और एक विशेष प्रस्ताव पारित किया।

शाम में पीएम मोदी ने भारत मंडपम में देशभर से आए NDA नेताओं के साथ बैठक की। इसमें भाजपा-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CM और डिप्टी CM भी पहुंचे। सभी नेताओम ने पीएम मोदी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

बैठक के बाद मोदी और भाजपा-NDA नेताओं ने झालमुड़ी खाई। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने हाथ से झालमुड़ी परोस कर पीएम को दी। अप्रैल 2026 में बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई थी। दुकान वाले से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे।

इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई। संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना। इसके बाद नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे।

इस कार्यकाल 4398 वें दिन का रहा था। इस तरह निर्वाचित पीएम के तौर पर मोदी नेहरू से आगे निकल गए हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे