
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जम्मू । अमरनाथ यात्रा 2026 पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। शुक्रवार को दूसरे जत्थे के कुल 3,865 श्रद्धालु जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए। प्रशासन ने पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। दूसरे जत्थे में शामिल 3,865 श्रद्धालुओं में से 2,130 श्रद्धालु पहलगाम यात्रा मार्ग के लिए रवाना हुए, जबकि 1,735 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए निकले। श्रद्धालुओं का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच रामबन जिले से होकर आगे बढ़ा। प्रशासन पूरी यात्रा के दौरान हाई अलर्ट पर है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरी हो सके। इस दौरान एक श्रद्धालु ने आईएएनएस से बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल यहां की व्यवस्थाएं पहले से बेहतर होती जा रही हैं। अलग-अलग राज्यों से आए सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। साधु-संतों के लिए भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और सरकार की ओर से परिवहन की भी अच्छी व्यवस्था की गई है।
वहीं, कानपुर से आए एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि बाबा बर्फानी की कृपा से यह उनकी 25वीं अमरनाथ यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस बार की व्यवस्थाएं अब तक की सबसे बेहतरीन हैं और मौसम भी बेहद सुहावना है, जिससे यात्रा और अधिक सुखद हो गई है।
दूसरी ओर, अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था भी कड़ी सुरक्षा के बीच पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप पहुंच गया है। यहां श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और आगे की यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं।
उत्तर प्रदेश से आए पहले जत्थे के एक श्रद्धालु ने कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें पहले जत्थे में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि यह उनकी तीसरी अमरनाथ यात्रा है और वह बेहद उत्साहित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर मेट्रो के 41 किलोमीटर लंबे सेक . . .
2026-07-04 12:39:35
राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री : पहले दिन 13 जिलों में झम . . .
2026-07-03 12:51:07
राजस्थान के 20 से ज्यादा शहरों में ATS की छापेमारी:28 संदिग्धों क . . .
2026-07-03 12:37:19
रिश्वतखोर कृषि अधिकारियों के घर एसीबी ने किया सर्च . . .
2026-07-04 12:58:18
कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की ओर से जारी बर्खास्तगी के आदेश पर हाईकोर . . .
2026-07-03 12:48:20
हिस्ट्रीशीटर सलमान गद्दी समेत 5 बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-07-03 12:41:55