
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली । हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है। 9 अगस्त 2026 को (रविवार) श्रावण माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि (कामिका एकादशी) सुबह 11:05 बजे तक है। इसके बाद द्वादशी लग जाएगी। कामिक एकादशी होने की वजह से इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना फलदाई माना जाता है। सावन की वजह से भगवान शिव की पूजा करना उत्तम माना जाता है। रविवार को सुबह 6:04 बजे सूर्योदय और शाम 7:00 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, रात 01:53 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 04:15 बजे चंद्रास्त होगा। पंचांग के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेगा, जबकि चंद्रमा दोपहर 2:43 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र में रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा।
रविवार को पूरे दिन हर्षण योग रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:58 तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। अमृत काल सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा।
वहीं, राहुकाल दोपहर 05:23 बजे से शाम 7:00 बजे और गुलिक काल सुबह 3:46 से दोपहर 5:23 बजे तक रहेगा। इसके अलावा यमगंड काल दोपहर 12:32 से 2:09 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है।
रविवार को इस दिन सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहेगा। पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है।
30 जिलों में यलो अलर्ट, 2 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी . . .
2026-08-08 15:18:38
ओबीसी आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट की हरी झंडी . . .
2026-08-08 13:44:31
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 9 अगस्त को निकलेगी राज्यस . . .
2026-08-08 13:42:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22
सहकारिता विभाग की योजनाओं में तेजी लाए प्रभारी अधिकारी-डॉ. समित श . . .
2026-08-08 13:45:58
मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताते . . .
2026-08-08 13:40:19