
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
डिग्गी कल्याणजी की 61वीं लक्खी पदयात्रा आज सुबह 9 बजे चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। मुख्य केसरिया निशान की पूजा-अर्चना के बाद संत-महात्माओं और ने ध्वज दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। भक्त 5 दिन में करीब 75 किलोमीटर का सफर तय कर 22 अगस्त को डिग्गीपुरी पहुंचेंगे।
पदयात्रा में देवी-देवताओं की भी झांकियां सजी। भक्त भजनों पर नाचते-गाते हुए पैदल चले। कई भक्त पेट पलायन करते हुए रवाना हुए है। पदयात्रा के स्वागत-सत्कार के लिए चौड़ा रास्ता से टोंक रोड और सांगानेर तक जगह-जगह भंडारे लगाए गए।
बता दें कि पदयात्रा से एक दिन पहले सोमवार रात से ही अलग-अलग जगहों से भक्तों का जयपुर आना शुरू हो गया था।
डिग्गी पदयात्रा का पहला पड़ाव आज मदरामपुरा में होगा। 19 अगस्त को हरसूलिया, 20 अगस्त को फागी और 21 अगस्त को चौसला में रात्रि विश्राम होगा। 22 अगस्त को श्रद्धालु डिग्गीपुरी पहुंचेंगे। रास्ते में रात को भजन, रासलीला और सत्संग के कार्यक्रम होंगे। भगवान भोलेनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप भी पदयात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
डिग्गी पहुंचने पर 22 अगस्त को शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान कल्याणजी महाराज के निज मंदिर में गंगोत्री से लाए गए गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। रात में श्रद्धालु जागरण में शामिल होंगे।
श्री कल्याण डिग्गीपुरी लक्खी पदयात्रा संघ जयपुर के संचालक व अध्यक्ष श्रीजी शर्मा ने बताया कि वे तीसरी पीढ़ी से इस यात्रा की परंपरा निभा रहे हैं। उनके दादी स्व. रामेश्वर लाल शर्मा ने 1964 में पहली यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 1993 से 2011 तक उनके पिता प्रहलाद राय शर्मा ने यात्रा का संचालन किया। पिछले 14 साल से वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
भाजपा सरकार निकाय और पंचायत चुनाव में संभावित हार से घबराई हुई- अ . . .
2026-08-17 12:21:41
पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की लॉटरी अचानक स्थगित . . .
2026-08-17 12:11:16
वीबी-जी राम जी योजना में अगस्त तक 8.59 लाख को रोजगार मिला . . .
2026-08-15 20:31:09
जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिलन . . .
2026-08-18 16:43:01
हाईकोर्ट से जेडीए में पोस्टेड लॉ डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार आर्य को . . .
2026-08-17 12:17:51
जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कलेक . . .
2026-08-17 12:08:24